देश की खबरें | सचिन पायलट ने अमित मालवीय पर पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के उसे दावे पर पलटवार किया, जिसमें सचिन के पिता राजेश पायलट द्वारा मार्च 1966 में मिजोरम में वायु सेना के पायलट के रूप में बम गिराने का दावा किया गया था।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के उसे दावे पर पलटवार किया, जिसमें सचिन के पिता राजेश पायलट द्वारा मार्च 1966 में मिजोरम में वायु सेना के पायलट के रूप में बम गिराने का दावा किया गया था।

सचिन पायलट ने कहा कि तथ्य और तारीखें गलत हैं, क्योंकि उनके पिता को उस वर्ष अक्टूबर में वाय सेना में नियुक्त किया गया था।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मालवीय ने दावा किया था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी।

मालवीय ने कहा था, ‘‘बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री बने। यह स्पष्ट है कि इंदिरा गांधी ने पुरस्कार के रूप में राजनीति में जगह दी, पूर्वोत्तर में अपने ही लोगों पर हवाई हमले करने वालों को सम्मान दिया।’’

मालवीय पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, ‘‘आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं...हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर, न कि जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, पांच मार्च 1966 को मिजोरम पर।’’

पायलट ने ‘एक्स’ पर उनके पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का प्रमाण भी साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू