खेल की खबरें | सबालेंका ने क्रेमलिन कप में जीत के साथ वापसी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरी रैंकिंग वाली सबालेंका को पहले दौर में बाय मिला था । उन्होंने दस ऐस लगाये लेकिन 30 सहज गलतियां की ।

दूसरी रैंकिंग वाली सबालेंका को पहले दौर में बाय मिला था । उन्होंने दस ऐस लगाये लेकिन 30 सहज गलतियां की ।

अब उनका सामना एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा जिसने एनहेलिना कालिनिना को 6 . 4, 6 . 1 से शिकस्त दी ।

गार्बाइन मुगुरूजा ने टेरेजा मार्टिनकोवा को 6 . 4, 4 . 6, 6 . 3 से हराया । अब उनका सामना एनेट कोंटावेट या आंद्रिया पेटकोविच से होगा । वहीं चौथी वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पी ने बर्नाडा पेरा को 6 . 2, 7 . 5 से शिकस्त दी ।

पुरूष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त कारेन खानानोव ने जेम्स डकवर्थ को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 1 से हराया । आस्ट्रैलिया के जॉन मिलमैन अगले दौर में उनके सामने होंगे जिन्होंने क्वालीफायर इलया मार्चेको को 6 .1, 5 . 7, 6 . 4 से मात दी ।

दो बार के चैम्पियन मारिन सिलिच ने टेलर पॉल को 7 . 5, 6 . 3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now