खेल की खबरें | रियान पराग के ऑलराउंड खेल से पूर्व क्षेत्र की उत्तर क्षेत्र पर बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रियान पराग के शानदार शतक और उसके बाद चार विकेट की मदद से पूर्व क्षेत्र ने शुक्रवार को यहां उत्तर क्षेत्र को 88 रन से हराकर देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

पुडुचेरी, 28 जुलाई रियान पराग के शानदार शतक और उसके बाद चार विकेट की मदद से पूर्व क्षेत्र ने शुक्रवार को यहां उत्तर क्षेत्र को 88 रन से हराकर देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

पराग ने 102 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। उन्होंने कुमार कुशाग्र (98) के साथ मिलकर ऐसे समय जिम्मेदारी संभाली जब पूर्व क्षेत्र 57 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था।

इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी की जिससे पूर्व क्षेत्र ने आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उत्तर क्षेत्र की तरफ से मयंक यादव ने चार और हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।

पराग ने इसके बाद गेंदबाजी में अपनी लेग स्पिन का भी कमाल दिखाया तथा 57 रन देकर चार विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया जिससे उत्तर क्षेत्र की टीम 45.3 ओवर में 249 रन पर आउट हो गई।

उत्तर क्षेत्र की तरफ से मनदीप सिंह ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (44), शुभम रोहिल्ला (41) और हिमांशु राणा (40) भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

इस जीत से पूर्व क्षेत्र के 12 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है। दक्षिण क्षेत्र के भी इतने अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष पर है। उत्तर क्षेत्र की यह तीन मैचों में दूसरी हार है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\