विदेश की खबरें | रूस के विपक्षी नेता नवलनी ने आरोप लगाया, जहर देने के पीछे पुतिन का हाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवलनी के समर्थकों ने अक्सर कहा है कि इस तरह के हमले तभी हो सकते हैं, जब शीर्ष स्तर पर इसके आदेश दिये गये हों। क्रेमलिन ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार किया है।

नवलनी के समर्थकों ने अक्सर कहा है कि इस तरह के हमले तभी हो सकते हैं, जब शीर्ष स्तर पर इसके आदेश दिये गये हों। क्रेमलिन ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार किया है।

राजनेता, भ्रष्टाचार जांचकर्ता एवं पुतिन के सर्वाधिक मुखर आलोचक नवलनी 20 अगस्त को रूस में एक घरेलू उड़ान में बीमार पड़ने के दो दिन बाद इलाज के लिए जर्मनी गए।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.

उन्होंने अस्पताल में 32 दिन बिताए, उनमें से 24 दिन वह गहन देखभाल इकाई में थे।

उन्होंने अपनी टिप्पणियां ऑनलाइन पोस्ट की है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.38 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या हुई 1,012,894.

इस घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, उन्होंने जर्मनी के डेर स्पीगेल पत्रिका से कहा, ‘‘पुतिन इस हमले के पीछे थे।’’

बर्लिन में बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के संक्षिप्त अंश में उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है कि अपराध कैसे किया गया था।’’

पूरे साक्षात्कार को बृहस्पतिवार को बाद में ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा।

नवलनी बीमार पड़ने के दो दिनों तक साइबेरियाई शहर ओम्स्क के एक अस्पताल में कोमा में रहे थे। उन्हें इलाज के लिए बर्लिन ले जाये जाने से पहले रूसी डॉक्टरों ने कहा था कि उनके शरीर में जहर का कोई निशान नहीं मिला।

जर्मन रासायनिक हथियार विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि उन्हें जहर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\