विदेश की खबरें | रूस के परमाणु मिसाइल बल ने अभ्यास में भाग लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास के तहत साइबेरिया के तीन क्षेत्रों में ‘यार्स मोबाइल मिसाइल लॉन्चर्स’ की गतिविधियों को अंजाम दिया जायेगा।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास के तहत साइबेरिया के तीन क्षेत्रों में ‘यार्स मोबाइल मिसाइल लॉन्चर्स’ की गतिविधियों को अंजाम दिया जायेगा।
मंत्रालय ने कहा कि इस गतिविधि में विदेशी खुफिया एजेंसी से तैनाती को छिपाने के लिए उठाये जाने वाले कदम शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने किसी अभ्यास को शुरू करने की किसी योजना का उल्लेख नहीं किया है। यार्स एक परमाणु आयुद्ध वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता करीब 11 हजार किलोमीटर तक है। यह मिसाइल रूस के ‘रणनीतिक मिसाइल बल’ की ‘रीढ़ की हड्डी’ समझी जाती है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि बड़ी संख्या में ट्रक मिसाइल को ले जा रहे हैं।
मंत्रालय के मुताबिक पूर्वी साइबेरिया में इस गतिविधि में करीब 300 वाहन और 3000 सैनिक शामिल हुए।
यह बड़ा अभ्यास रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर से उस योजना के ऐलान के कुछ दिनों बाद हो रहा है जिसमें उन्होंने परमाणु हथियारों को सहयोगी और पड़ोसी देश बेलारूस में तैनात करने की बात कही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)