एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव 5-6 अप्रैल को भारत की यात्रा पर आयेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस के विदेश विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव 5-6 अप्रैल को भारत की सरकारी यात्रा पर आयेंगे जिसमें वह द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

देश की खबरें | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव 5-6 अप्रैल को भारत की यात्रा पर आयेंगे

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल रूस के विदेश विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव 5-6 अप्रैल को भारत की सरकारी यात्रा पर आयेंगे जिसमें वह द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी भारत यात्रा के दौरान लॉवरोव विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मौके पर दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अगले भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों का भी जायजा लिया जायेगा । ’’

बागची ने कहा कि इसके अलावा दोनों पक्ष आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान एस-400 मिसाइल प्रणाली का मुद्दा भी उठेगा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, इसके बारे में अटकल लगाना उनके लिये उचित नहीं होगा ।

भारत यात्रा के बाद सर्गेई लॉवरोव के पाकिस्तान जाने के कार्यक्रम के बारे में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि वह भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हैं और भारत की उनकी (लॉवरोव) यात्रा के बारे में ही बता सकते हैं ।

गौरतलब है कि लॉवरोव की भारत यात्रा तब हो रही है जब कुछ ही समय पहले भारत के विदेश सचिव ने रूस की यात्रा की थी ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).