एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि लावरोव को देश के विदेश मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। हालांकि, उसने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। उसने यह भी नहीं बताया कि क्या लावरोव उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिलेंगे।

विदेश की खबरें | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि लावरोव को देश के विदेश मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। हालांकि, उसने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। उसने यह भी नहीं बताया कि क्या लावरोव उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिलेंगे।

लावरोव से पहले रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी सर्गेई शोइगु ने जून में उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। इस दौरान, उन्होंने प्योंगयांग में किम से मुलाकात की थी और कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस के युद्धग्रस्त कुर्स्क क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए अपने हजारों सैन्य निर्माण श्रमिकों और बारूदी सुरंग हटाने वाले कर्मियों को वहां भेजने का फैसला किया है।

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के आकलन के मुताबिक, उत्तर कोरियाई श्रमिक जुलाई या अगस्त में कुर्स्क क्षेत्र में पहुंच सकते हैं।

किम ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए रूस को हजारों सैनिक और बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण भेजे हैं, जिनमें तोपें और बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं।

उत्तर कोरिया ने रूसी विदेश मंत्री की प्योंगयांग यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की है, जब लावरोव 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ की बैठक के लिए मलेशिया जा रहे हैं। कुछ दक्षिण कोरियाई विश्लेषकों का कहना है कि लावरोव इस दौरान किम की रूस यात्रा के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं।

लावरोव ने आखिरी बार जून 2024 में उत्तर कोरिया का दौरा किया था, जब वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ किम संग शिखर बैठक में शामिल होने के लिए प्योंगयांग पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें किसी भी देश के आक्रमण का सामना करने पर पारस्परिक सहायता की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).