विदेश की खबरें | यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूस का दबदबा जारी, दोनों देशों के बीच हमले तेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खार्किव के बाहरी इलाके में एक हमले में रविवार को कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त उत्तर-पूर्व इलाके में नये सिरे से आक्रमण शुरू कर दिया है।
खार्किव के बाहरी इलाके में एक हमले में रविवार को कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त उत्तर-पूर्व इलाके में नये सिरे से आक्रमण शुरू कर दिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा ने दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में रात भर में 57 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।
स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन का मलबा स्लावियांस्क-ऑन-क्यूबन शहर में एक तेल रिफाइनरी पर गिरा, लेकिन इससे आग की कोई घटना अथवा किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
समाचार आउटलेट एस्ट्रा ने वीडियो प्रकाशित किया, जिसमें रिफाइनरी में एक विस्फोट दिखाया गया, क्योंकि इससे एक ड्रोन टकराया। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
शुक्रवार की सुबह बड़े पैमाने पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप पर लंबी दूरी की नौ बैलिस्टिक मिसाइल और एक ड्रोन नष्ट कर दिया गया, जिससे सेवस्तोपोल शहर में बिजली कट गई।
यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोद क्षेत्र में तीन और ड्रोन मार गिराए गए। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार, ड्रोन का मलबा गिरने से एक चर्च की छत पर आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र के रूस द्वारा स्थापित गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि रविवार सुबह एक यूक्रेनी ड्रोन के एक मिनीबस से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।
यूक्रेन में, वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में उसके इलाकों पर हमलों के लिए इस्तेमाल में लाये गये सभी 37 रूसी ड्रोन को मार गिराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

