विदेश की खबरें | कीव पर रूस का घातक हवाई हमला, एक की मौत और 26 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की।
जेलेंस्की के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने, संभावित संयुक्त हथियार निर्माण और युद्ध समाप्ति के प्रयासों पर चर्चा की।
जेलेंस्की से हुई फोन पर बातचीत के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।"
जब उनसे युद्ध समाप्ति के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि ऐसा होने वाला है या नहीं।"
अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली कुछ सैन्य सहायता अस्थायी रूप से रोक दी है, जिसमें महत्वपूर्ण हवाई रक्षा मिसाइलें भी शामिल हैं।
यूक्रेन के यूरोपीय समर्थक देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वे इस कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपनी घरेलू हथियार उद्योग को विकसित करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा।
अधिकारियों के अनुसार, कीव पर सात घंटे तक जारी रहे भीषण हमले ने राजधानी के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। जेलेंस्की ने कहा कि यह बेहद कठिन राहत थी।
रूस की वायुसेना ने बताया कि रात के दौरान रूस ने यूक्रेन में 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इनमें से ज़्यादातर शाहेद ड्रोन थे, रूस ने 11 मिसाइलें भी दागीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

