विदेश की खबरें | डोनबास पर नियंत्रण के लिए धीमी रफ्तार से लेकिन लगातार आगे बढ़ रहा है रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में रूसी हमला करीब चार महीना पहले शुरु हुआ था और डोनबास की स्थिति पूरे युद्ध के परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अगर रूस, डोनबास को कब्जे में ले लेता है तो इसका मतलब होगा कि यूक्रेन न केवल अपनी जमीन बल्कि शायद अपने सबसे सक्षम सैन्य बलों का एक बड़ा हिस्सा भी खो देगा। इससे रूस के लिए और क्षेत्र पर कब्जा करने की राह भी खुलेगी और वह यूक्रेन के आगे कई तरह की शर्तें भी रख सकता है।

यूक्रेन में रूसी हमला करीब चार महीना पहले शुरु हुआ था और डोनबास की स्थिति पूरे युद्ध के परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अगर रूस, डोनबास को कब्जे में ले लेता है तो इसका मतलब होगा कि यूक्रेन न केवल अपनी जमीन बल्कि शायद अपने सबसे सक्षम सैन्य बलों का एक बड़ा हिस्सा भी खो देगा। इससे रूस के लिए और क्षेत्र पर कब्जा करने की राह भी खुलेगी और वह यूक्रेन के आगे कई तरह की शर्तें भी रख सकता है।

वहीं, अगर रूस को हार का सामना करना पड़ा तो यूक्रेन को जवाबी कार्रवाई का मौका मिल जाएगा और संभवतः क्रेमलिन में राजनीतिक उथल-पुथल का कारण बन सकता है।

यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर कब्जा करने के लिए उचित योजना एवं समन्वय के बिना आक्रमण के शुरुआती प्रयासों के विफल रहने के बाद रूस ने डोनबास का रुख किया, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 2014 से यूक्रेनी सेना से लड़ रहे हैं।

रूस अपनी पूर्व की गलतियों से सीख लेते हुए, अब अधिक सावधानी से आगे बढ़ रहा है और ऐसा लग रहा है कि इसमें सफल भी हो रहा है। औद्योगिक केंद्र डोनबास में कई खान और कारखाने हैं। लुहान्स्क और दोनेत्स्क इसके दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। रूस ने 95 प्रतिशत लुहान्स्क और लगभग आधे दोनेत्स्क को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोदोलयक ने ‘बीबीसी’ को बताया कि यूक्रेन रोजाना अपने 100 से 200 सैनिक खो रहा है। रूस ने लगभग ‘‘ हर गैर-परमाणु हथियार से हमला किया है।’’

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने युद्ध की स्थिति को ‘‘बेहद कठिन’’ करार दिया। एक प्राचीन देवता के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘ रूसी मोलोक के पास अपने नेता के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए मानव जीवन को खत्म करने के कई साधन हैं।’’

ऐसा कहा जाता है कि मोलोक के समक्ष लोग अपने बच्चों की बलि देते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी