विदेश की खबरें | रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में यूक्रेनी सेना के अंतिम मजबूत गढ़ पर हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के एक सलाहकार ओलेक्सीव एरस्तोविच ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कहा कि रूसी सैनिकों ने एजोवस्तल पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिये हैं।
यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के एक सलाहकार ओलेक्सीव एरस्तोविच ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कहा कि रूसी सैनिकों ने एजोवस्तल पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘दुश्मन एजोवस्तल इलाके में मारियुपोल के रक्षकों के प्रतिरोध का पूरी तरह से दमन करने की कोशिश कर रहा है। ’’
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया था कि एजोवस्तल को छोड़ कर पूरे मारियुपोल को रूसियों ने मुक्त करा लिया है।
हालांकि, पुतिन ने रूसी सेना को संयंत्र पर धावा नहीं बोलने का आदेश दिया था और इसके बजाय उसका बाहरी संपर्क काटने करने को कहा था।
यूक्रेनी अधिकारियों का अनुमान है कि उनके करीब 2,000 सैनिक संयंत्र के अंदर हैं और करीब 1,000 लोग संयंत्र की भूमिगत सुरंगों में शरण लिये हुए हैं।
एरस्तोविच ने कहा कि यूक्रेनी सैनिक रूसियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)