विदेश की खबरें | फिलीपीन के स्कूबा डाइविंग स्थल में रूसी पर्यटक की शार्क के हमले में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फिलीपीन तटरक्षक प्रांतीय कमांडर कैप्टन एयरलैंड लापिटन ने बताया कि दो अन्य रूसी पर्यटक बृहस्पतिवार को बाटांगस प्रांत के लोकप्रिय डाइविंग स्थल वर्डे द्वीप के पास सुरक्षित रूप से अपनी नौका तक लौटने में सफल रहे।
फिलीपीन तटरक्षक प्रांतीय कमांडर कैप्टन एयरलैंड लापिटन ने बताया कि दो अन्य रूसी पर्यटक बृहस्पतिवार को बाटांगस प्रांत के लोकप्रिय डाइविंग स्थल वर्डे द्वीप के पास सुरक्षित रूप से अपनी नौका तक लौटने में सफल रहे।
चारों रूसी पर्यटक ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के पास के शहर प्यूर्टो गलेरा से एक फिलीपीनी डाइव प्रशिक्षक के साथ नौका से वर्डे द्वीप गए थे।
लापिटन ने कहा कि डाइविंग के दौरान, सभी पांच लोग तेज समुद्री लहर के बहाव में बह गए।
लापिटन ने बताया कि डाइव प्रशिक्षक के साथ दो रूसी पर्यटक तट पर लौटने में सफल रहे, लेकिन इलिया पेरेगुडिन (29) और मक्सिम मलेखोव (39) लापता हो गए। प्रशिक्षक और अन्य गोताखोरों ने तटरक्षक कर्मियों के साथ मिलकर तुरंत खोज अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे बाद मलेखोव को समुद्र में बेहोश पाया गया और बाद में बाटांगस अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लापिटन ने कहा, ‘‘दूसरे रूसी पर्यटक को उस वक्त ढूंढा गया जब शार्क मछलियां उस पर हमला कर रही थीं। उसका दाहिना हाथ कट चुका था और शार्क उसके आसपास मंडरा रही थीं। वे किसी तरह उसे खींचकर बाहर निकालने में सफल रहे।’’
लापिटन ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
तटरक्षक बल प्रांतीय अधिकारियों के साथ मिलकर वर्डे द्वीप और अन्य डाइविंग स्थलों पर इस तरह की घातक घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)