विदेश की खबरें | रूस के सुरक्षा प्रमुख ने मास्को में सीआईए निदेशक से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलई पात्रुशेव के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अमेरिका-रूस संबंधों पर चर्चा करने के लिए पात्रुशेव ने मॉस्को में सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया गया।

रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलई पात्रुशेव के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अमेरिका-रूस संबंधों पर चर्चा करने के लिए पात्रुशेव ने मॉस्को में सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप और 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने अधिकार में लेने, पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी विद्रोह को समर्थन देने, हैकिंग के जरिए हमलों और अन्य अड़चनों के कारण दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच संबंधों को अधिक स्थिर बनाने के प्रयास में जिनेवा में जून में शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। दोनों नेता निरंतर असहमति के क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हथियार नियंत्रण और साइबर सुरक्षा पर विमर्श शुरू करने पर सहमत हुए।

लंबे समय से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे पात्रुशेव को रूस के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माना जाता है। मंगलवार को डिजिटल तरीके से आयोजित एक पैनल में रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने जिक्र किया कि अमेरिका-रूस जब शीत युद्ध के चरम पर थे उसकी तुलना में आज दोनों देशों के संबंध में अधिक तनाव आ गया है, उन्होंने इस तनाव को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से जिनेवा शिखर सम्मेलन के बाद हथियार नियंत्रण पर विमर्श की सराहना की और आशा व्यक्त की कि वे प्रगति हासिल कर सकते हैं। रयाबकोव ने रूसी नागरिकों को गैर प्रवासी वीजा जारी करने से रोकने के अमेरिकी दूतावास के फैसले पर अफसोस जताया और अमेरिका को सामान्य संचालन फिर से शुरू करने के लिए दूतावास संबंधी अतिरिक्त कर्मी भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।

(एपी) सुरभि मानसी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\