विदेश की खबरें | रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह ईरान जायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेशकोव ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति अगले मंगलवार को तेहरान जायेंगे जहां वह ईरान और तुर्की के नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे जहां सीरिया से संबंधित मसलों पर बातचीत होगी ।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेशकोव ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति अगले मंगलवार को तेहरान जायेंगे जहां वह ईरान और तुर्की के नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे जहां सीरिया से संबंधित मसलों पर बातचीत होगी ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस हफ्ते इस्राइल और सऊदी अरब के दौरे पर जायेंगे, जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्र में उसकी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों पर प्रमुखता से चर्चा होगी । पुतिन का ईरान दौरा इसके बाद होगा ।

पेशकोव ने संवाददाताओं को बताया कि ईरान के दौरे पर पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ अलग से मुलाकात करेंगे ।

इस साल मार्च में एर्दोआन ने इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच वार्ता के लिये मध्यस्थता की थी । पेशकोव ने कहा कि इस तरह की नयी बातचीत के लिये चर्चा नहीं होगी ।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा था को कि उसका मानना है कि रूस यूक्रेन में इस्तेमाल के मकसद से ‘‘सैकड़ों’’ की तादाद में ड्रोन के लिये ईरान का रूख कर रहा है । उसने कहा कि इसमें हथियार ले जाने में सक्षम ड्रोन भी शामिल हैं ।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने पहले ही रूस को कोई ड्रोन उपलब्ध कराया है या नहीं। उन्होंने किन्तु यह भी कहा कि अमेरिका के पास ऐसी ‘सूचना’ है जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान इसी महीने रूसी सैनिकों को उनके इस्तेमाल के लिये प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है ।

अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार के बयान पर ईरान ने कोई टिप्पणी नहीं की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\