एजेंसी न्यूज

Putin Meets Jaishankar: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे: क्रेमलिन

रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने घोषणा की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

Putin Meets Jaishankar: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे: क्रेमलिन

मॉस्को, 27 दिसंबर: रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने घोषणा की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज रात राष्ट्रपति पुतिन भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की अगवानी करने की योजना बना रहे हैं.’’

जयशंकर रूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. पेसकोव ने कहा कि शीर्ष भारतीय राजनयिक पहले ही अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर चुके हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता के अनुसार, भारत रूस का एक महत्वपूर्ण भागीदार है. जयशंकर ने लावरोव से कहा, ‘‘मॉस्को में होना हमेशा अच्छा होता है. इसलिए मैं आपसे सहमत हूं कि हमारा रिश्ता बहुत मजबूत और बहुत स्थिर है तथा मुझे लगता है कि हम एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की जिम्मेदारियों पर खरे उतरे हैं.’’

जयशंकर ने मंगलवार को द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ एक ‘व्यापक और सार्थक’ बैठक की थी और इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भविष्य की बिजली उत्पादक इकाइयों के निर्माण से संबंधित कुछ ‘बहुत महत्वपूर्ण’ समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).