देश की खबरें | रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की उच्च प्रतिष्ठा है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के मसलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नयी दिल्ली, 15 अगस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की उच्च प्रतिष्ठा है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के मसलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर इस अवसर पर बधाई दी।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृपया मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को सभी मानते हैं। वैश्विक मंच पर आपके देश की उच्च प्रतिष्ठा है, वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के मसलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’
पुतिन के इस संदेश को रूस स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर साझा किया है।
उन्होंने कहा कि रूस दोनों देशों के बीच ‘‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’’ की कद्र करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि रूस-भारत संबंधों का सर्वांगीण विकास हमारे लोगों के हितों के अनुरुप है, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने की ओर बढ़ता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं और मैं भारत के सभी प्रिय नागरिकों के भले और समृद्धि की कामना करता हूं।’’
रूस और भारत के बीच मित्रता बहुत पुरानी और गहरी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)