खेल की खबरें | रूस की ओलंपिक तीरंदाज तोक्यो की गर्मी में बेहोश हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की।
रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की।
रूस के कोच ने कहा, ‘‘ मेरे सामने पहली बार ऐसा कुछ हुआ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले व्लादिवोस्तोक में जहां हम अभ्यास कर रहे थे वहां भी ऐसी ही गर्मी थी लेकिन यहां नमी बहुत ज्यादा है।’’
टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी थी।
पेरोवा ने कहा, ‘‘ यह शायद हीटस्ट्रोक (लू लगने जैसी स्थिति) के कारण हुआ।’’
गोम्बोएवा शुक्रवार को 64 महिला तीरंदाजों के क्वालीफिकेशन में 45वें स्थान पर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)