यू्क्रेन पर रूस का आक्रमण: बाइडन और शी के बीच शुक्रवार को होने वाली है वार्ता
दरअसल, व्हाइट हाउस ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के लिए सैन्य या आर्थिक सहायता मुहैया करना वाशिंगटन और अन्य की ओर से गंभीर अंजाम को न्योता देगा. इस वार्ता की योजना पर तब से काम हो रहा है, जब बाइडन और शी ने नवंबर में एक डिजिटल शिखर बैठक की थी.
दरअसल, व्हाइट हाउस ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के लिए सैन्य या आर्थिक सहायता मुहैया करना वाशिंगटन और अन्य की ओर से गंभीर अंजाम को न्योता देगा. इस वार्ता की योजना पर तब से काम हो रहा है, जब बाइडन और शी ने नवंबर में एक डिजिटल शिखर बैठक की थी. हालांकि, यू्क्रेन के खिलाफ रूसी हमलों को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच मतभेदों के इस बातचीत के केंद्र में रहने की उम्मीद है.
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है कि बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चीन के समर्थन और यूक्रेन में रूस के बर्बर हमले की भर्त्सना नहीं करने के बारे में शी से सवाल करेंगे. साकी ने कहा, ‘‘यह आकलन करने का एक अवसर है कि राष्ट्रपति शी कहां खड़े हैं. ’’ चीन ने शुक्रवार को एक बार फिर वार्ता करने और मानवीय सहायता के लिए अनुदान को लेकर अपनी अपील दोहराई. साथ ही, उसने अमेरिका पर रूस को उकसाने का और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर संघर्ष को बढ़ाने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: कीव में यूक्रेनी एक्ट्रेस Oksana Shvets की मौत, शहर में बरसाई जा रही ताबड़तोड़ गोलियां
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा, ‘‘चीन ने हर समय जनहानि टालने की हर कोशिश करने की अपील की है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जवाब देना आसान है कि यूक्रेन में आम लोगों को किस चीज की ज्यादा जरूरत है--भोजन की या मशीन गन की?’’ शुक्रवार को टेलीफोन पर होने वाली वार्ता, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद शी के साथ उनकी चौथी बातचीत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

