विदेश की खबरें | पश्चिम के साथ तनाव के बीच रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंधों पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क में सोमवार को दिये गए भाषण में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कुछ देशों द्वारा “एकपक्षीय प्रतिबंधों के जरिये अन्य राष्ट्रों के घरेलू मामलों में दखल” का प्रयास आज “दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों” को खत्म करने की प्रक्रिया को बाधित करता है।
न्यूयॉर्क में सोमवार को दिये गए भाषण में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कुछ देशों द्वारा “एकपक्षीय प्रतिबंधों के जरिये अन्य राष्ट्रों के घरेलू मामलों में दखल” का प्रयास आज “दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों” को खत्म करने की प्रक्रिया को बाधित करता है।
लावरोव ने सामुहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) की तरफ से दिये गए संबोधन में कहा, “हम मानते हैं कि काफी हद तक इसकी वजह यह तथ्य है कि कुछ देश अन्य राष्ट्रों के वैध हितों संबंधी समस्याओं का समाधान होते देखने के इच्छुक नहीं हैं।”
एससीटीओ में रूस, बेलारूस, आर्मेनिया, कजाख्स्तान,
किर्गिस्तान और तजाकिस्तान शामिल हैं।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: सीमा पर जारी तनाव के बीच बड़ी खबर, चीन से बात करने को तैयार हुआ भारत.
मंत्री ने आरोप लगाया, “वे ‘नियम आधारित विश्व व्यवस्था’ की तरह परिकल्पनाएं और मानक थोपना चाहते हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विशेषाधिकारों का उल्लंघन करते हुए असहिष्णुता व द्वेषपूर्ण व्यवहार करते हुए एकपक्षीय प्रतिबंध लगाकर अन्य देशों के घरेलू मामलों में दखल का प्रयास करते हैं।”
लावरोव का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और पश्चिमी देशों के बीच व्लादीमीर पुतिन के विरोधी अलेक्सई नवेलनी को लेकर तनाव बढ़ गया है। नवेलनी का बर्लिन में इलाज चल रहा है और जर्मन अधिकारियों का दावा है कि उन्हें नर्व एजेंट जहर दिया गया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)