विदेश की खबरें | रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही: यूक्रेनी सैन्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि रूसी तोपखाने, ड्रोन और मिसाइलें महीनों से यूक्रेन के कब्जे वाले पूर्वी क्षेत्रों में लगातार बमबारी कर तबाही मचा रहे हैं। सर्दियों का मौसम रहने के कारण संघर्ष धीमा हो गया था। हालांकि, अधिकारियों और विश्लेषकों का मानना है लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने कहा कि रूसी तोपखाने, ड्रोन और मिसाइलें महीनों से यूक्रेन के कब्जे वाले पूर्वी क्षेत्रों में लगातार बमबारी कर तबाही मचा रहे हैं। सर्दियों का मौसम रहने के कारण संघर्ष धीमा हो गया था। हालांकि, अधिकारियों और विश्लेषकों का मानना है लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।

उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ पिछले साल सितंबर में अवैध रूप से कब्जे वाले पूर्वी क्षेत्रों दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क और जापोरिज्जिया को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। दोनेत्स्क और लुहांस्क प्रांत 2014 से रूस समर्थक अलगाववादियों के नियंत्रण में है।

दोनों देशों के संघर्ष के बीच, यूक्रेनी रेड क्रॉस के स्वयंसेवक दोनेत्स्क में अस्पतालों से मरीजों को मानवतावादी सहायता संगठन 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल ट्रेनों में लेकर जा रहे हैं। ये ट्रेनें मरीजों को यूक्रेन के सुरक्षित इलाकों में पहुंचाती हैं।

इस बीच, नाटो के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन, सहयोगियों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे रहे गोला-बारूद का बहुत तेजी से इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि लड़ाई, दोनों तरफ के हथियारों के भंडार को खत्म कर रही है।

एक अमेरिकी ‘थिंक टैंक’ ने कहा है कि यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित शहर बाखमत को कीव द्वारा लगातार सुरक्षित रखा जा रहा है, जबकि यह पूर्वी क्षेत्र में महीनों से रूस के सैन्य अभियान का एक मुख्य निशाना रहा है।

इस बीच, द एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, यूक्रेन को हथियार और सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिकी जनता के बीच समर्थन कम हो गया है।

सर्वेक्षण में शामिल किये गये 48 फीसदी लोग अमेरिका द्वारा यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के पक्ष में हैं, जबकि पिछले साल मई में यह आंकड़ा 60 फीसदी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है