एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूसी सेनाएं यूक्रेन के प्रमुख पूर्वी शहर के करीब पहुंचीं, युद्ध तीव्र हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, 12 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि रूस के लगातार आक्रमण के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के आसपास युद्ध "अत्यंत तीव्र" हो गया है।

विदेश की खबरें | रूसी सेनाएं यूक्रेन के प्रमुख पूर्वी शहर के करीब पहुंचीं, युद्ध तीव्र हुआ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 12 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि रूस के लगातार आक्रमण के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के आसपास युद्ध "अत्यंत तीव्र" हो गया है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि रूसी सेना अब शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।

जनरल स्टाफ ने बृहस्पतिवार को युद्धक्षेत्र रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोवस्क के आसपास सुरक्षा बलों पर हमला करने के रूस के लगभग 40 प्रयासों को विफल कर दिया।

यूक्रेनी सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने बुधवार देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, "कब्जा करने वाले रूसी अपनी सारी उपलब्ध ताकतें आगे बढ़ा रहे हैं और हमारे सैनिकों की सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि उनकी सेना संख्या में कम है।

रूसी सेनाएं यूक्रेन की युद्धक्षेत्र सुरक्षा को भारी संख्या में सैनिकों और शक्तिशाली ग्लाइड बमों के साथ ध्वस्त करने की कोशिश कर रही हैं।

फरवरी 2022 में रूस के हमले से पहले पोक्रोवस्क की आबादी करीब 60,000 थी। यह यूक्रेन का प्रमुख रक्षात्मक गढ़ है और इस पर रूस के कब्जे से यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमता कमजोर होगी।

कीव सरकार के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि रूस को रोकने के लिए अरबों डॉलर की अमेरिकी सैन्य सहायता नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद समाप्त की जा सकती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).