देश की खबरें | रूसी उप प्रधानमंत्री मंटुरोव ने दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने सोमवार से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वह व्यापार, संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतर-सरकारी बैठकों में शिरकत करेंगे।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने सोमवार से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वह व्यापार, संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतर-सरकारी बैठकों में शिरकत करेंगे।

मंटुरोव के पास ही रूस के व्यापार और उद्योग मंत्रालय का जिम्मा है।

रूस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूस-भारत आयोग के सह-अध्यक्ष दोनों देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि अंतर सरकारी आयोग (आईजीसी) की एक पूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सह-अध्यक्ष 24वीं आईजीसी बैठक के अंतिम प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करेंगे।

रूसी अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक और मानवीय सहयोग से जुड़े व्यापक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

मंटुरोव दिल्ली यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

मंटुरोव की यह यात्रा भारत-रूस के व्यापारिक रिश्तों में फिर से बढ़ोतरी होने, खासकर नयी दिल्ली द्वारा रूस से रियायती दामों पर कच्चा तेल खरीदने की पृष्ठभूमि में हो रही है।

भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले की अबतक निंदा नहीं की है और कहा है कि संकट को कूटनीति और संवाद के जरिए हल किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान