विदेश की खबरें | अमेरिका में रूसी नागरिक ने घूसखोरी, वीजा धोखाधड़ी के आरोप स्वीकार किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने उस पर रूसी सैन्य ठेकेदार के लिए काम करने के दौरान 15 करोड़ डॉलर की रिश्वत के लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने उस पर रूसी सैन्य ठेकेदार के लिए काम करने के दौरान 15 करोड़ डॉलर की रिश्वत के लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया था।

लियोनिड टिफ (59) ने शुक्रवार को घूसखोरी, वीजा धोखाधड़ी और टैक्स रिटर्न में झूठे बयान देने का आरोप स्वीकार कर लिया। उसकी पूर्व पत्नी तातियाना (43) ने आव्रजन के एक मामले में झूठा बयान देने का दोष स्वीकार कर लिया।

दोनों करीब 60 लाख डॉलर का जुर्माना देने पर राजी हो गए।

टिफ ने होमलैंड सुरक्षा विभाग के एक कर्मचारी को 10,000 डॉलर की रिश्वत देने की बात कबूल की।

उसने 2018 में उसे एक शख्स का प्रत्यर्पण कराने के एवज में रिश्वत दी थी क्योंकि उसे शक था कि उस व्यक्ति का ततानिया के साथ प्रेम संबंध चल रहा है।

उसने 2018 में एक वीजा अर्जी में झूठा दावा करने और 2012 के टैक्स रिटर्न में विदेश से मिले वित्तीय लाभ के बारे में गलत जानकारी देने की बात भी स्वीकार की।

अभियोजकों ने यह भी बताया कि टिफ ने रूसी सेना के लिए काम करते हुए रिश्वत लेने के लिए अपने पद का भी दुरुपयोग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now