विदेश की खबरें | सेवेरोदोनेत्स्क में रूसी हमलों में 12 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर सेरही हैदाई ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर शुक्रवार को बताया कि सेवेरोदोनेत्स्क में हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि क्षेत्र में 60 से अधिक मकान तबाह हो गए।
गवर्नर सेरही हैदाई ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर शुक्रवार को बताया कि सेवेरोदोनेत्स्क में हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि क्षेत्र में 60 से अधिक मकान तबाह हो गए।
उन्होंने कहा कि सेवेरोदोनेत्स्क पर हमला असफल रहा और रूसी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि उनकी इस टिप्पणी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।
यूक्रेन की सेना ने भी शुक्रवार को कहा कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नुकसान उठाकर वापस लौटना पड़ा।
___
अन्य घटनाक्रम:
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 40 अरब डॉलर के सहायता पैकेज के लिये अमेरिका का आभार व्यक्त किया है। इस पैकेज को बृहस्पतिवार को अमेरिकी कांग्रेस की अंतिम मंजूरी मिली थी।
जेलेंस्की ने बीती रात राष्ट्र के नाम वीडियो संबोधन में कहा, ''यह मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है और हमारी साझा रक्षा स्वतंत्रता में जरूरी योगदान है।''
उन्होंने यूरोपीय संघ के सहयोग के लिये उसका आभार व्यक्त किया।
___
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक डोनबास में हमले तेज कर रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ''उस जगह को नर्क बना दिया गया है और इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।''
उन्होंने कहा, ''सेवेरोदोनेत्स्क पर क्रूरतापूर्वक और पूरी तरह से संवेदनहीन तरीके से बमबारी की गई। केवल एक दिन में वहां 12 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।”
___
वाशिंगटन: अमेरिका ने यूक्रेन के लिये 10 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण भेजने की घोषणा की है। यह मदद बृहस्पतिवार को संसद द्वारा मंजूर की गई 40 अरब डॉलर की मदद से अलग होगी।
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किरबी ने कहा कि नए पैकेजे में 18 होवित्जर और तोप रोधी रडार प्रणाली शामिल है।
उन्होंने कहा कि ये उपकरण जल्द से जल्द यूक्रेनी बलों को प्रदान किये जाएंगे।
___
वारसा: पोलैंड के राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री एंड्रेज डूडा और पोलैंड में अमेरिका के राजदूत ने बृहस्पतिवार को उत्तर-पूर्वी पोलैंड में पोलैंड, फ्रांस और स्वीडन के सैनिकों का संयुक्त सैन्य अभ्यास देखा।
डूडा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर हर किसी को क्षेत्र में संभावित सैन्य खतरों के प्रति सचेत रहना चाहिये।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

