विदेश की खबरें | यूक्रेन के मारियुपोल में रूसी हमले में 10 हजार से अधिक नागरिकों की मौत : मेयर बॉयचेंको

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालात इतने खराब हैं कि शहर में लोगों की लाशें सड़कों पर कालीन की तरह बिछी हुई हैं।

हालात इतने खराब हैं कि शहर में लोगों की लाशें सड़कों पर कालीन की तरह बिछी हुई हैं।

इस बीच, पश्चिमी देशों का कहना है कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूसी सेना का एक काफिला यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा है और वहां एक बड़ा हमला होने की आशंका है।

मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह के दौरान सबसे भीषण हमले हुए हैं और यहां आम नागरिकों को बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मारियुपोल पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना द्वारा किए गए चौतरफा हमलों के बाद शहर की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में सीमित जानकारी है।

समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस के साथ सोमवार को फोन पर बात करते हुए शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको ने रूसी सैनिकों पर बाहरी दुनिया से इस नरसंहार को छिपाने और मानवीय सहायता लेकर आ रहे काफिले को कई हफ्तों तक शहर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है।

वादिम बॉयचेंको के मुताबिक रूसी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच सकती है।

उन्होंने यूक्रेन के कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा कि रूसी सेना हमले में मारे गए लोगों की लाशों को ठिकाने लगाने के लिए मारियुपोल में अंतिम संस्कार संबंधी उपकरण भी लेकर आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\