एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने अपनी तरफ से घोषित संघर्ष विराम का 700 से ज्यादा बार उल्लंघन किया: यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस पर बृहस्पतिवार को 734 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संघर्ष विराम को “पाखंड” करार दिया।

विदेश की खबरें | रूस ने अपनी तरफ से घोषित संघर्ष विराम का 700 से ज्यादा बार उल्लंघन किया: यूक्रेन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस पर बृहस्पतिवार को 734 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संघर्ष विराम को “पाखंड” करार दिया।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी बलों पर देश में हमले करने का आरोप लगाया और कहा कि रूसी बल संघर्ष विराम के दौरान यूक्रेन को उसकी हरकतों के लिए आईना दिखाते रहेंगे।

बेलगोरोड, लिपेत्स्क, ओरेनबर्ग, रियाज़ान और तांबोव के क्षेत्रों में रात भर ड्रोन खतरे की चेतावनी जारी की गई, लेकिन किसी भी ड्रोन को मार गिराए जाने या रोके जाने की कोई जानकारी नहीं मिली।

रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ‘रोसावियात्सिया’ ने भी निजनी नोवगोरोड में हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों पर कुछ समय के लिए पाबंदी लगा दी।

इससे पहले रूस ने यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से में हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उत्तर पूर्व में सुमी क्षेत्र में किए गए इन बम हमलों में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बम सीमा के निकट रिहाइशी इलाकों में गिराए गए।

यूक्रेन की वायुसेना ने सुमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात 02:39 बजे से शुरू होकर सुबह तक ग्लाइड बम और कम से कम एक मिसाइल दागे जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार पिछली रात 8:30 बजे के बाद से बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले नहीं हुए। हाल के सप्ताहों में यूक्रेन में लगभग प्रतिदिन ऐसे हमले हो रहे थे।

हालांकि देश के अन्य हिस्सों में अग्रिम मोर्चे के निकट छोटे पैमाने पर रूसी हमले जारी रहे, जिससे नागरिक हताहत हुए।

अभियोजकों ने बताया कि सुमी क्षेत्र के मायकोलाइवका में देर रात करीब तीन बजे हुए हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 मिनट बाद, वोरोज्बा समुदाय में नागरिक बुनियादी ढांचे पर एक और बम गिरा, जिसमें 70 वर्षीय महिला घायल हो गई।

युद्ध विराम मॉस्को के समयानुसार बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को लागू हुआ।

रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर मॉस्को में आयोजित समारोह के मौके पर 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की थी। यूक्रेन दीर्घकालिक युद्ध विराम पर जोर दे रहा है।

मार्च में, अमेरिका ने 30 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार युद्ध विराम की शर्तें रखी थीं।

इस बीच यूक्रेन की संसद ने अमेरिका के साथ ऐतिहासिक खनिज समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

इस समझौते के तहत अमेरिका को यूक्रेन के बड़े पैमाने पर अप्रयुक्त खनिजों तक पहुंच मिल जाएगी, जिसके बदले में अमेरिका यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए एक संयुक्त निवेश कोष का बनाएगा।

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री यूलिया स्विरीडेन्को ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यह दस्तावेज महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार (अमेरिका) के साथ बातचीत के एक नए मॉडल की नींव है।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).