विदेश की खबरें | रूस-यूक्रेन युद्ध: चल रहे संघर्ष में प्रमुख घटनाक्रम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लोगों को उम्मीद थी कि आज तुर्की में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद कोई अच्छा समाचार मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वार्ता बेनतीजा रही।
लोगों को उम्मीद थी कि आज तुर्की में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद कोई अच्छा समाचार मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वार्ता बेनतीजा रही।
बंदरगाह शहर मारियुपोल में एक प्रसूति अस्पताल पर बुधवार को हुए रूसी हवाई हमले में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जिसे यूक्रेन और पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने युद्ध अपराध करार दिया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बृहस्पतिवार को पोलैंड की यात्रा के दौरान रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच का आह्वान किया। हालांकि उन्होंने रूस पर युद्ध अपराध करने का सीधा आरोप लगाने से परहेज किया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, "हम प्रार्थना करेंगे कि हम लोगों को मारियुपोल से बाहर निकाल सकें।"
-------
एपी ने प्रत्यक्ष रूप से क्या देखा या पुष्टि की है?
मारियुपोल में एक प्रसूति वार्ड पर बुधवार को हुए हवाई हमले के एपी के वीडियो में अस्पताल से बाहर निकलने वालों में घायल गर्भवती महिलाएं, बच्चे और डॉक्टर दिखे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि उसने यूक्रेन पर दो सप्ताह पहले रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से चिकित्सा केंद्रों पर 18 हमलों की पुष्टि की है।
मारियुपोल में कर्मियों ने बुधवार को शहर के बीचों-बीच स्थित एक कब्रिस्तान में खोदी गई खाई में कम से कम 70 लोगों जिनमें कुछ सैनिक और कुछ आम नागरिक थे, बिना किसी रीति-रिवाज के दफना दिया। इनमें से कुछ युद्ध से मारे गए थे, कुछ प्राकृतिक कारणों से।
एपी के छायाकारों और पत्रकारों ने मानवीय गलियारे के माध्यम से बुधवार को कीव की ओर जाते लोगों को देखा।
-----
क्या लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है?
मारियुपोल नगर परिषद ने आज एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बस जाती दिखीं। इसके बारे में कहा गया कि भोजन और दवा लाने वाला एक काफिला शहर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इस काफिले का इस्तेमाल निकाले गए लोगों को वापस लाने के लिए किया जा सकता है।
आज इज़ीयम और वोल्नोवाखा सहित अन्य शहरों से भी नागरिकों को निकालने की योजना है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि तीन मानवीय गलियारे बुधवार को उत्तर पूर्व में रूसी सीमा के पास सूमी से, कीव के उपनगरीय इलाके से और दक्षिणी शहर एनरहोदर से संचालित हुए, जहां रूसी सेना ने एक बड़े परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया था।
----
जमीन पर और क्या हो रहा है?
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी बलों ने कीव उपनगरों में कई शहरों पर कब्जा कर लिया है और अभी भी उत्तर में चरनीहीव पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दक्षिण में मायकोलाइव, क्रिवी रिह, वोजनेसेंस्क और नोवोवोरोन्त्सोव्का शहरों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने आज कहा कि लगभग 20 लाख लोग यूक्रेन की राजधानी के महानगरीय क्षेत्र के आधे निवासी शहर छोड़ चुके हैं जो किला बन चुका है।
उन्होंने टेलीविजन पर कहा, "हर गली, हर घर ... को मजबूत किया जा रहा है। यहां तक कि जिन लोगों ने अपने जीवन में कभी अपने कपड़े बदलने का इरादा नहीं किया, वे अब वर्दी में हैं और उनके हाथों में मशीनगन हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

