विदेश की खबरें | रूस-यूक्रेन युद्ध: मॉस्को पर ड्रोन हमला, कई लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, रात में बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन ने यूक्रेन को निशाना बनाया।
इस बीच, रात में बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन ने यूक्रेन को निशाना बनाया।
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ शनिवार रात एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत, अगर उनमें से किसी पर भी हमला होता है तो दोनों देश ‘‘सभी साधनों’’ का उपयोग करके तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करेंगे। यह समझौता शीत युद्ध की समाप्ति के बाद मॉस्को और प्योंगयांग के बीच सबसे मजबूत संबंध को दर्शाता है।
इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन ने बताया कि उसके सैनिकों का उत्तर कोरियाई इकाइयों के साथ पहली बार मुकाबला हुआ। अमेरिकी अधिकारियों ने रूस में कम से कम 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की पुष्टि की थी, जबकि कीव ने बार-बार कहा है कि यह संख्या इससे कहीं अधिक है। इससे एशिया-प्रशांत में तनाव और बढ़ने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।
इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख टोनी राडाकिन ने ‘बीबीसी’ को बताया कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण के बाद से रूसी सेना को अक्टूबर में सर्वाधिक जनहानि हुई। उन्होंने कहा कि मॉस्को के ‘‘रोजाना’’ औसतन 1,500 सैनिक हताहत हुए और युद्ध में अब तक उसके कुल 7,00,000 सैनिक मारे गए हैं।
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी क्षेत्र में शनिवार रात भर कुल 84 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया। उसने इसे ‘‘असैन्य बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला’’ बताया।
स्थानीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में एक अपार्टमेंट पर ड्रोन से हमला होने के बाद एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मॉस्को के उपनगर रामेन्सकोए और पास के एक गांव में पांच अन्य लोग घायल हो गए।
यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रात भर में यूक्रेनी क्षेत्र में ‘‘रिकॉर्ड’’ 145 ड्रोन से हमला किया, जिनमें से 62 को मार गिराया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

