विदेश की खबरें | रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हुए, विदेशी नेता कीव पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो उन विदेशी आगंतुकों में शामिल थे जिनका रेलवे स्टेशन पर यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने स्वागत किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो उन विदेशी आगंतुकों में शामिल थे जिनका रेलवे स्टेशन पर यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने स्वागत किया।

वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "यूरोप कीव में है क्योंकि यूक्रेन यूरोप में है।"

उन्होंने लिखा, ‘‘अस्तित्व की इस लड़ाई में, केवल यूक्रेन का ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप का भविष्य दांव पर लगा है।’’

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, उत्तरी यूरोपीय देशों के प्रधानमंत्रियों सहित कई नेता युद्ध की वर्षगांठ से जुड़ी बैठकों में भाग लेने और अमेरिकी राष्ट्रपति की नई नीतियों के बीच यूक्रेन को समर्थन देने पर चर्चा करने वाले हैं।

कोस्टा ने रविवार को घोषणा की कि वह छह मार्च को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के 27 नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाएंगे जिसमें यूक्रेन बातचीत के एजेंडे पर शीर्ष में होगा।

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के तीन साल पूरे होने पर कीव के लिए यह एक संवेदनशील समय है, क्योंकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की युद्ध के प्रति अमेरिकी नजरिये में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए बदलावों के कारण तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल को देख रहे हैं।

अमेरिकी नेता ट्रम्प ने युद्ध को जल्दी खत्म करने के अपने चुनावी वादों को पूरा करने की कोशिश की है, हालांकि ऐसा करने के उनके तरीकों ने यूक्रेन और यूरोप में कई लोगों को चिंतित कर दिया है, जो मानते हैं कि उनका दृष्टिकोण रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति बहुत अधिक समझौतावादी है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ट्रम्प और पुतिन के बीच आमने-सामने की बैठक की तैयारी चल रही है, और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वे मास्को के साथ राजनयिक संबंधों को फिर से स्थापित करने और आर्थिक सहयोग को फिर से शुरू करने के लिए सहमत हो गए हैं।

रविवार को, रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने देश की समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि मास्को और वाशिंगटन अगले सप्ताह के अंत में द्विपक्षीय वार्ता जारी रखेंगे, उन्होंने कहा कि रूसी और अमेरिकी पक्षों के बीच संपर्क जारी है।

यूरोपीय संघ के नेताओं को डर है कि यूक्रेन के प्रति ट्रंप के रवैये से कीव के लिए प्रतिकूल समझौता हो सकता है और वे शांति वार्ता में दरकिनार कर दिए जाएंगे, इसलिए वे तेजी से बदलते माहौल के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने में जुट गए हैं।

यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कलास ने सोमवार को जोर देकर कहा कि अमेरिका यूक्रेन या यूरोप की भागीदारी के बिना युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई शांति समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन का रुख रूस के पक्ष में है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\