विदेश की खबरें | रूस ने पनडुब्बी से नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से जिरकॉन मिसाइल के दो परीक्षण किये गये और बेरेंट्स सागर के तट पर स्थित छद्म (मॉक) लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बनाया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से जिरकॉन मिसाइल के दो परीक्षण किये गये और बेरेंट्स सागर के तट पर स्थित छद्म (मॉक) लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बनाया।
यह पहली बार है जब जिरकॉन मिसाइल का प्रक्षेपण पनडुब्बी के जरिये किया गया। इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जिरकॉन ध्वनि की गति से नौ गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और यह 1,000 किलोमीटर (620 मील) सीमा क्षेत्र में लक्ष्य को निशाना बना सकती है। पुतिन ने कहा कि इसकी तैनाती से रूसी सैन्य क्षमता में काफी वृद्धि होगी।
अधिकारियों ने कहा कि जिरकॉन के परीक्षण इस साल के अंत में पूरे होने हैं और इसे 2022 में रूसी नौसेना में शामिल किया जाएगा।
जिरकॉन का उद्देश्य रूसी क्रूजर, युद्धपोत और पनडुब्बियों को अधिक शक्तिशाली बनाना है। यह रूस में विकसित कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)