विदेश की खबरें | रूस ने ड्रोन से यूक्रेन की इमारत को निशाना बनाया, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुमी शहर के क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि रात करीब एक बजे शाहिद ड्रोन से नगर की एक इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सुमी शहर के क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि रात करीब एक बजे शाहिद ड्रोन से नगर की एक इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ‘‘एक भयानक त्रासदी और रूस द्वारा किया गया भयावह अपराध’’ करार दिया।

अगले महीने रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो जाएंगे और अभी तक इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस युद्ध में यूक्रेन के 10,000 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं।

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक रूस ने रात में 80 से अधिक ड्रोन हमले किये जिनमें से अधिकतर को नाकाम कर दिया गया।

यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के प्रमुख ओलेह किपर ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर दावा किया कि रूसी ड्रोनों ने एक अस्पताल और दो रिहायशी इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य यूक्रेन के पोल्तावा क्षेत्र में, शाहिद ड्रोन द्वारा एक ढांचे को नष्ट कर दिए जाने के बाद आपातकालीन सेवाओं ने चार लोगों को मलबे के नीचे से निकाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\