विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन में युद्धग्रस्त शहर के 80 फीसदी क्षेत्र पर रूस का कब्जा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसकी पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि शहर और इससे निकलने वाले सभी तीन पुलों को नष्ट कर दिया गया है।
इसकी पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि शहर और इससे निकलने वाले सभी तीन पुलों को नष्ट कर दिया गया है।
लुहान्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदई ने फोन पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘घायलों को निकालने और यूक्रेनी सेना और स्थानीय निवासियों के साथ संचार का अब भी एक अवसर है।’’
उन्होंने स्वीकार किया कि यूक्रेनी सेना को शहर के औद्योगिक बाहरी इलाके में धकेल दिया गया है, क्योंकि रूसी भारी तोपों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिलहाल करीब 12,000 लोग सिविएरोदोनेत्स्क में रह रहे हैं, जबकि युद्ध से पूर्व यहां की आबादी एक लाख थी। हैदई के अनुसार, 500 से अधिक नागरिक अजोट रासायनिक संयंत्र में शरण लिए हुए हैं, जिस पर रूसी सेना लगातार हमले कर रही है।
यूक्रेनी प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटो के दौरान लुहान्स्क क्षेत्र से 70 नागरिकों को बचाया गया है। हलांकि, दो लोगों की मौत की भी सूचना है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

