विदेश की खबरें | पहले से हमला करने की अमेरिका की रणनीति अपना सकता है रूस: पुतिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने पूर्व सोवियत देशों के आर्थिक गठबंधन के किर्गिस्तान में हुए सम्मेलन में अमेरिकी नीति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम इसके बारे में सिर्फ सोच रहे हैं। वे पिछले कुछ वर्ष में इसके बारे में खुलकर बात करने से कतराते नहीं रहे हैं।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुतिन ने पूर्व सोवियत देशों के आर्थिक गठबंधन के किर्गिस्तान में हुए सम्मेलन में अमेरिकी नीति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम इसके बारे में सिर्फ सोच रहे हैं। वे पिछले कुछ वर्ष में इसके बारे में खुलकर बात करने से कतराते नहीं रहे हैं।’’

क्रेमलिन कई वर्षों से तथाकथित ‘कन्वेंशनल प्रोम्प्ट ग्लोबल स्ट्राइक’ क्षमता विकसित करने के अमेरिका के प्रयासों को लेकर चिंता जताता रहा है जिसके तहत एक घंटे के भीतर ही दुनिया में कहीं भी पारंपरिक हथियारों से सटीक निशाना लगाने की कल्पना की गई है।

उन्होंने दावा किया कि रूस ने ऐसा हमला करने में सक्षम हाइपरसोनिक हथियारों को पहले ही तैनात कर दिया है जबकि अमेरिका ने अभी तक उन्हें तैनात नहीं किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब रूस के पास ऐसी क्रूज मिसाइल हैं जो अमेरिका की क्रूज मिसाइलों से भी आगे की दूरी तय कर सकती हैं।

पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर संभावित शत्रु को लगता है कि वह हमले के खतरे की आड़ में हमला करने की नीति अपना सकता है और हम नहीं, तो यह हमें दूसरे देशों की रक्षात्मक मुद्रा में ऐसे विचारों से उत्पन्न खतरों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।’’

इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो. बाइडन के सलाहकारों ने पुतिन की टिप्पणियों को ‘‘युद्ध भड़काने वाली’’ बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि बाइडन सामरिक परमाणु हथियार तैनात कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि रूसी सैन्य सिद्धांत लंबे समय यह रहा है कि मॉस्को के पास व्यापक सैन्य आक्रामकता के जवाब में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल करने का अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi Airport Dog Attacks: दिल्ली हवाई अड्डे पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने के बाद DIAL की एडवाइजरी: यात्रियों से जानवरों को खाना न खिलाने की अपील