एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमले के बाद इस बात की आशंकाएं बढ़ गई हैं कि रूस का इरादा सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तहस-नहस करना है।

विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमले के बाद इस बात की आशंकाएं बढ़ गई हैं कि रूस का इरादा सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तहस-नहस करना है।

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “पूरे यूक्रेन में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है।

कीव, खारकीव, रिव्ने, खमेलनित्सकी, लुत्स्क समेत मध्य और पश्चिमी यूक्रेन के कई शहरों में धमाके होने की जानकारी मिली है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने ठंड के मौसम में यूक्रेनी बुनियादी ढांचे और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए ताबड़तोड़ हमले किए हैं।

उन्होंने लिखा, “उत्तर कोरिया समेत रूस के पागल सहयोगियों ने उसकी मदद की।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).