देश की खबरें | रूस के पास यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए अभियान पूरा करने के लिए पर्याप्त बल है: पुतिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।
मॉस्को, 18 मई रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।
पुतिन ने ‘स्टेट टीवी’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का इस्तेमाल) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को समाप्त करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां बनाना तथा रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।’’
पुतिन ने ‘वीजीटीआरके’ के पत्रकार पावेल जारुबिन के साथ साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन में दीर्घकालिक शांति और रूसी आबादी के अधिकारों की सुरक्षा रूस के विशेष सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
पुतिन ने बार-बार यूक्रेन संघर्ष को हल करने का आह्वान किया है तथा संकट के मूल कारणों का समाधान करते समय रूस के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
‘तास’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पुतिन ने कहा कि दीर्घकालिक शांति स्थापित करने का यही एकमात्र तरीका है, जो कि रूस चाहता है।
रूसी नेता का साक्षात्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोमवार को यूक्रेन पर चर्चा के लिए किए जाने वाले फोन कॉल की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जायेगा।
पुतिन ने अमेरिकी हितों का सम्मान करने के लिए रूस की तत्परता व्यक्त की तथा पारस्परिक सहयोग की अपेक्षा की।
पुतिन ने कहा, ‘‘अमेरिकी, अमेरिका की पूरी आबादी और राष्ट्रपति समेत अमेरिकी नेतृत्व के अपने राष्ट्रीय हित हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा।’’
रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में 139 क्षेत्रों में यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमले किये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)