एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने कीव पर और मिसाइल एवं ड्रोन दागे, आग लगने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे एक दिन पहले भी रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला किया था। यह तीन साल से जारी युद्ध के दौरान किया गया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था।

विदेश की खबरें | रूस ने कीव पर और मिसाइल एवं ड्रोन दागे, आग लगने से दो लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे एक दिन पहले भी रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला किया था। यह तीन साल से जारी युद्ध के दौरान किया गया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था।

कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने दो लोगों की मौत होने की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘इन लोगों को रूसियों ने मारा। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवारों और प्रियजन के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं और कम से कम पांच अन्य जिलों में आवासीय भवनों, कारों, गोदामों, कार्यालयों और अन्य गैर-आवासीय ढांचों में आग लग गई।

कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने ‘टेलीग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए बताया कि शेवचेनकिव्स्की जिले में एक आवासीय इमारत में आग लग गई और बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन को छर्रे लगे हैं।

रूस ने हाल में बड़े पैमाने पर हवाई हमले करके यूक्रेनी वायु रक्षा को कमजोर करने की कोशिश की है।

इससे पहले, यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया था कि रूस ने मंगलवार रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ एवं ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया और 13 मिसाइल दागीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में पोलैंड और बेलारूस सीमा के पास स्थित शहर लुत्स्क सबसे अधिक प्रभावित है जबकि 10 अन्य क्षेत्रों में भी हमला किया गया है।

रूस ने इससे पहले चार जुलाई की देर रात से लेकर अगले दिन तक यूक्रेन पर हमले किए थे।

रूस की सेना ने 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ‘‘खुश नहीं’’ हैं। अमेरिका के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने यूक्रेन को कुछ हथियार भेजना पुन: शुरू कर दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइल, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

अमेरिकी प्रशासन के दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन भेजे जा रहे हथियारों में 155 मिमी गोला-बारूद और सटीक हमला करने वाले रॉकेट जीएमएलआरएस (निर्देशित बहुप्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).