विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन की सैन्य इकाई को आतंकवादी समूह घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यायालय की इस घोषणा से रूस अब युद्धबंदी के तौर पर गिरफ्तार यूक्रेन के कैदियों पर आतंकवाद का मुकदमा चला सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यायालय की इस घोषणा से रूस अब युद्धबंदी के तौर पर गिरफ्तार यूक्रेन के कैदियों पर आतंकवाद का मुकदमा चला सकता है।

अजोव रेजिमेंट ने दक्षिण यूक्रेन के मारियुपोल शहर में रूस के साथ हुई लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। रूसी अधिकारियों और सरकारी मीडिया द्वारा लगातार रेजिमेंट पर नाजियों की रणनीति अपनाने और यूक्रेन के गैर सैनिकों पर अत्याचार कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, यूक्रेन की सेना की इस टुकड़ी को आतंकवादी समूह घोषित करने के समर्थन में सबूतों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यूक्रेन के नेशनल गार्ड में अजोव रेजिमेंट एक इकाई है। इसकी स्थापना कई स्वयंसेवक टुकड़ियों में से एक अजोव बटालियन से वर्ष 2014 में की गई थी। यह पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों से लड़ रही यूक्रेन की अपेक्षकृत कम वित्तपोषित और सवालों में घिरी रही सेना की मदद करती है।

रूस के महा अभियोजक कार्यालय ने अजोव को आतंकवादी समूह घोषित करने के लिए इस साल मई में प्रस्ताव पेश किया था।

अजोव रेजिमेंट के कई लड़ाके इस समय मॉस्कों के बंधक हैं। रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए है जिनमें आम नागरिकों की हत्या का मामला शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\