एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने कुर्स्क में आपातकाल की घोषणा की; यूक्रेन में मॉल पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चार दिन पहले सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों के सीमा पार कर आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विदेश की खबरें | रूस ने कुर्स्क में आपातकाल की घोषणा की; यूक्रेन में मॉल पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चार दिन पहले सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों के सीमा पार कर आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि एक रूसी विमान द्वारा दागी गई मिसाइल दिन में एक यूक्रेन के शॉपिंग मॉल में जा गिरी, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।

पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के कोस्टियनटिनिव्का में स्थित यह मॉल शहर के आवासीय क्षेत्र में स्थित है। हमले के बाद इसके ऊपर घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

डोनेट्स्क क्षेत्रीय प्रमुख वादिम फिलाशकिन ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘यह भीड़भाड़ वाली जगह पर एक और लक्षित हमला है और रूस द्वारा आतंकवादी कार्रवाई का यह एक और कृत्य है।’’

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए कुर्स्क क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी ‘आरआईए-नोवोस्ती’ ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से अपनी खबर में बताया कि रूस कई रॉकेट लांचर, तोप और टैंक तैनात कर रहा है।

कुर्स्क के कार्यवाहक गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘कुर्स्क क्षेत्र में स्थिति मुश्किल बनी हुई है।’’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इस घुसपैठ को ‘‘बड़े पैमाने पर उकसावे वाली कार्रवाई’’ बताया था।

पुतिन ने ‘‘असैन्य भवनों, आवासीय इमारतों, एंबुलेंसों पर विभिन्न प्रकार के हथियारों से अंधाधुंध गोलाबारी’’ किये जाने का दावा करते हुए इस पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष रक्षा एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).