विदेश की खबरें | रूस ने पोलैंड, बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस आपूर्ति में की कटौती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसबीच रूस की सेना ने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन पर गोलीबारी की और पोलैंड और बुल्गारिया की प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी।
इसबीच रूस की सेना ने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन पर गोलीबारी की और पोलैंड और बुल्गारिया की प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी।
यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन हुए हमलों में यूक्रेन की सीमा के करीब दो शक्तिशाली रेडियो एंटीना धराशायी हो गए। एक रूसी मिसाइल ओडेसा बंदरगाह क्षेत्र को रोमानिया(नाटो सदस्य) से जोड़ने वाले एक रणनीतिक रेलमार्ग पुल पर गिरी।
इसबीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतिह बिरोल ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि उनका संगठन ''पोलैंड के साथ मजबूती से खड़ा है।''
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को जर्मनी में अमेरिकी एयर बेस पर लगभग 40 देशों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और कहा कि और मदद पहुंच रही है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

