एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने नौसेना दिवस ‘जुलाई स्टॉर्म’ युद्धाभ्यास, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के साथ मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि नौसैन्य परेड की बजाय युद्धाभ्यास करना ज्यादा समझदारी है। उन्होंने रूसी नौसेना की सराहना की और देश के हितों एवं संप्रभुता की रक्षा करने में उसकी ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ को रेखांकित किया।

विदेश की खबरें | रूस ने नौसेना दिवस ‘जुलाई स्टॉर्म’ युद्धाभ्यास, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के साथ मनाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 27 जुलाई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि नौसैन्य परेड की बजाय युद्धाभ्यास करना ज्यादा समझदारी है। उन्होंने रूसी नौसेना की सराहना की और देश के हितों एवं संप्रभुता की रक्षा करने में उसकी ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ को रेखांकित किया।

पुतिन रूस के नौसेना दिवस के अवसर पर सेंट पीटर्सबर्ग (जहां रूस का नौसेना मुख्यालय एडमिरल्टी स्थित है) में भाषण दे रहे थे।

इस दिन पारंपरिक नौसैन्य परेड के बजाय समुद्रों और महासागरों में ‘जुलाई स्टॉर्म’ युद्धाभ्यास का समापन हुआ।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में मुख्य नौसैन्य परेड ‘सुरक्षा संबंधी सर्वोपरि मुद्दों के कारण रद्द कर दी गई।

‘जुलाई स्टॉर्म’ युद्धाभ्यास सेंट पीटर्सबर्ग सहित रूस के कस्बों और शहरों पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे यूक्रेनी ड्रोन हमलों और स्थानीय पुलकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने के बीच आयोजित किया गया। इस हवाई अड्डे के बंद होने के कारण 100 से अधिक उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

नौसेनाकर्मियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ‘‘मौजूदा स्थिति’’ (यूक्रेन में मॉस्को के विशेष सैन्य अभियान और नाटो द्वारा यूक्रेनी प्रॉक्सी को समर्थन देना) में नौसेना परेड की बजाय युद्ध अभ्यास करना अधिक समझदारी भरा कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘रूसी नौसेना रूस के हितों, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा में एक बड़ी भूमिका निभाती है, जो एक महत्वपूर्ण कार्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).