विदेश की खबरें | तुर्किये में बातचीत से पहले रूस ने रात में यूक्रेन पर सबसे छोटा हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह तब किया गया जब दोनों देश तुर्किये में शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
यह तब किया गया जब दोनों देश तुर्किये में शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
रूसी सरकार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में होने वाली वार्ता में व्यक्तिगत रूप से मिलने की चुनौती का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया है।
जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्यक ने मंगलवार को एक यूट्यूब शो में कहा कि जेलेंस्की इस्तांबुल में पुतिन के अलावा किसी अन्य रूसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करेंगे। यह कार्यक्रम निर्वासन में रह रहे रूस के प्रमुख पत्रकारों द्वारा प्रसारित किया जाता है।
पोदोल्याक ने कहा कि निचले स्तर की वार्ता किसी भी शांति प्रक्रिया को “लंबे समय तक खींचने” जैसी होगी। यूरोपीय नेताओं ने हाल में पुतिन पर शांति प्रयासों से पीछे हटने का आरोप लगाया है, जबकि वह अपनी बड़ी सेना के दम पर आगे बढ़ने और अधिक यूक्रेनी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
यूक्रेन और पश्चिम यूरोप के नेता 30 दिन के बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे थे लेकिन रूस ने इसे सोमवार को तब अस्वीकार कर दिया, जब उसने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे।
पुतिन ने इसके बजाय बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी शांति वार्ता की पेशकश की। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जोर देकर कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी पूर्व शर्त के इस्तांबुल में होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

