विदेश की खबरें | पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति कर सकता है रूस : पुतिन ने शरीफ से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि उनका देश पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति कर सकता है और इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से ही मौजूद है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद/समरकंद, 15 सितंबर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि उनका देश पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति कर सकता है और इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से ही मौजूद है।

पुतिन ने उज्बेकिस्तान में शंघाई शिखर सम्मेलन (एससीओ) से इतर शरीफ से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार पुतिन ने कहा, "मुद्दा रूस से पाकिस्तान को पाइपलाइन गैस की आपूर्ति का है, जो संभव है, जिसका अर्थ है कि बुनियादी ढांचे का एक हिस्सा पहले ही तैयार किया जा जा चुका है... हमें अफगान मुद्दे को हल करना है।"

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से राजनीतिक स्थिरता से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन अफगान लोगों के साथ हमारे पारस्परिक अच्छे संबंधों को ध्यान में रखते हुए, मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का भी समाधान हो सकता है, मेरा मतलब देश की स्थिति पर पाकिस्तान के प्रभाव से है।"

शरीफ ने एससीओ बैठक से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ भी बैठक की तथा परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामोली रहमान के साथ भी मुलाकात की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी व बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री शरीफ के साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी समरकंद में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान