विदेश की खबरें | रूस और यूक्रेन ने परमाणु संयंत्र पर हमलों का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी और आशंका प्रकट की कि आसपास लगातार लड़ाई जारी रहने से इस संयंत्र को नुकसान पहुंच सकता है और विकिरण का रिसाव बढ़ सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी और आशंका प्रकट की कि आसपास लगातार लड़ाई जारी रहने से इस संयंत्र को नुकसान पहुंच सकता है और विकिरण का रिसाव बढ़ सकता है।

यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के शीघ्र बाद रूसी सैन्यबलों ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र और नीपर नदी के एक हिस्से के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। निकोपोल और मारहनेट्स शहरों समेत नदी के दूसरे क्षेत्र पर यूक्रेन का नियंत्रण है। ये दोनों शहर संयंत्र से करीब 10 किलोमीटर (छह मील) की दूरी पर हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेन की सेना ने पिछले कुछ दिन में दो बार संयंत्र पर गोलाबारी की और कुछ गोले रिएक्टर ईंधन और रेडियोधर्मी कचरे को जमा करने वाली इमारतों के पास गिरे।

संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीस परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को बताया कि विकिरण का स्तर सामान्य था। जापोरिज्जिया संयंत्र के छह रिएक्टर में से दो काम कर रहे हैं, जबकि अभी तक स्थिति का पूर्ण मूल्यांकन नहीं किया गया है। हालिया लड़ाई में पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस बीच, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक और स्पष्ट हमले में रूसी सेना ने एक सशस्त्र यूक्रेनी ड्रोन को जापोरिज्जिया संयंत्र के पास मार गिराया।

दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र के गवर्नर वलांतीन रेजनिचेंको ने बताया कि रात में भारी गोलाबारी के बाद निकोपोल के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

रॉकेट हमलों से मारहनेट्स में करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस शहर में करीब 45,000 लोग रहते हैं। जिले के प्रशासनिक प्रमुख वेवहेन येवतुशेंको ने यह जानकारी दी।

सिटी काउंसिल के सदस्य एनोतोलिये कुरतेव ने बताया कि जापोरिज्जिया शहर में भी रूस ने हमला किया, जिसमें कई इमारतें तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में दो लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान