एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हवाई हमले का आरोप लगाया, जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कदम उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके अलावा शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने क्षेत्रीय सैन्य मसौदा बोर्ड के सभी प्रमुखों को बर्खास्त करने की घोषणा की। यह कदम 17 महीने से अधिक समय पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी उनकी कार्रवाई का हिस्सा है।

विदेश की खबरें | रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हवाई हमले का आरोप लगाया, जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कदम उठाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इसके अलावा शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने क्षेत्रीय सैन्य मसौदा बोर्ड के सभी प्रमुखों को बर्खास्त करने की घोषणा की। यह कदम 17 महीने से अधिक समय पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी उनकी कार्रवाई का हिस्सा है।

यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय के अनुसार, जिस मिसाइल से लड़के की मौत हुई, वह पोलैंड की सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दूर पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में एक घर पर गिरी।

कार्यालय ने दावा किया कि यूक्रेन की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने राजधानी कीव पर रूस की ओर से दिन के उजाले में किए गए हमले को विफल कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रोकी गई मिसाइलों का मलबा बच्चों के अस्पताल के परिसर सहित शहर के आवासीय इलाकों पर गिरा, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोके जाने के बाद पश्चिमी मॉस्को में एक ड्रोन गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन करामीशेव्स्काया तटबंध पर गिरा, जो मॉस्को के व्यापारिक जिले से लगभग पांच किलोमीटर दूर है, जिस पर पूर्व में ड्रोन से दो बार हमला हुआ था।

वहीं, कीव में जेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेन के सभी क्षेत्रों में मसौदा बोर्ड निदेशकों को बर्खास्त कर रहे हैं। उन्होंने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि नौकरियां युद्ध के वीरों को मिलनी चाहिए, जिनमें घायल लोग भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).