एजेंसी न्यूज

महामारी के दौरान रूस और अमेरिका को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए : क्रेमलिन

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेंटिलेटर्स रूस भेजने की पेशकश की थी ।

महामारी के दौरान रूस और अमेरिका को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए : क्रेमलिन

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेशकोव ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का मानना है कि वैश्विक महामारी एक दूसरे की मदद करने का समय है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेंटिलेटर्स रूस भेजने की पेशकश की थी ।

पेशकोव ने कहा, 'यह बहुत सकारात्मक है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ फोन पर हुई हालिया बातचीत में यह पेशकश की थी ।’

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो रूस ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार करेगा ।

पिछले हफ्ते पुतिन एवं ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के प्रयासों पर चर्चा की थी ।

रूस ने इस महीने चिकित्सा सहायता एवं अन्य जरूरी उपकरणों के साथ एक सैन्य विमान अमे​रिका के न्यूयॉर्क भेजा था । अमेरिका में न्यूयॉर्क इस कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र है ।

रूस में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3448 नये मामले सामने आये । इसके साथ ही इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28000 हो गयी है जबकि घातक वायरस की चपेट में आने से 232 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).