एजेंसी न्यूज

Manipur Shocker: मणिपुर में हथियारबंद लोगों से हुई मुठभेड़, हमले में ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों के साथ मुठभेड़ में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Manipur Shocker: मणिपुर में हथियारबंद लोगों से हुई मुठभेड़, हमले में ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत
Photo Credits: Pixabay

इंफाल, 25 नवंबर: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों के साथ मुठभेड़ में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कि घटना देर रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर हुई, जब हथियारबंद लोगों के एक समूह ने जौपी गांव पर हमला कर दिया, जिसके बाद इसकी रखवाली कर रहे स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें खुपमिनथांग नाम का एक व्यक्ति मारा गया.’’ उन्होंने बताया कि हमला शुरू करने के कुछ समय बाद हथियारबंद लोग पीछे हट गए. अधिकारी ने बताया कि गांव के साथ-साथ विष्णुपुर और कांगपोकपी जिलों के आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त है तथा लोगों को इंफाल घाटी से लगे गांवों पर जवाबी हमले होने की आशंका है.अधिकारी ने बताया कि गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).