एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये की विनिमय दर 105 पैसे गिर का 74.47 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नीतिगत समीक्षा की घोषणा करते हुए लगातार पांचवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया।

जरुरी जानकारी | रुपये की विनिमय दर 105 पैसे गिर का 74.47 प्रति डॉलर पर बंद

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नीतिगत समीक्षा की घोषणा करते हुए लगातार पांचवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया।

रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है लेकिन आगाह किया कि कोविड-19 की घटनाओं में आई हालिया तेजी ने आर्थिक विकास के संदर्भ में अनिश्चितताओं को जन्म दिया है।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.52 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.52 से 74.50 रुपये के बीच रहा।अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.42 रुपये के मुकाबले 105 पैसे टूटकर 74.47 प्रति डालर पर बंद हुआ।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.06 प्रतिशत घटकर 92.28 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 63.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 460.37 अंकों की तेजी के साथ 49,661.76 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने मंगलवार को 1,092.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).