एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे कमजोर होकर 83.96 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे कमजोर होकर 83.96 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, आठ अगस्त उम्मीदों के अनुरूप लगातार नौवीं मौद्रिक समीक्षा बैठक में मानक ब्याज दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखे जाने से रुपया बृहस्पतिवार को एक सीमित दायरे में रहा और एक पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 83.93 के ऊपरी और 83.97 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा। कारोबार के अंत में यह 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.07 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत गिरकर 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 581.79 अंक गिरकर 78,886.22 अंक जबकि निफ्टी 180.50 अंक घटकर 24,117.00 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,314.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).