एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.67 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के दबाव में बाजार की धारणा खराब होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.67 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.67 पर

मुंबई, 21 मई विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के दबाव में बाजार की धारणा खराब होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.67 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने अमेरिकी डॉलर/भारतीय रुपये की जोड़ी पर नकारात्मक दबाव बढ़ा दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.65 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 85.67 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.58 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 201.89 अंक की बढ़त के साथ 81,388.33 अंक पर जबकि निफ्टी 44.15 अंक चढ़कर 24,728.05 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).