जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की हल्की तेजी के साथ 82.39 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे सुधरकर 82.39 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख के साथ रुपये में मामूली तेजी आई।
मुंबई, दो जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे सुधरकर 82.39 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख के साथ रुपये में मामूली तेजी आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 82.31 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 82.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.27 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ। उसके बाद रुपये में गिरावट भी आई।
बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.40 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.87 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.80 प्रतिशत बढ़कर 75.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 118.57 अंक की तेजी के साथ 62,547.11 अंक हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 658.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

